- Hindi News
- बाबा दीपसिंह गुरुद्वारे में सजाया कीर्तन दीवान, उमड़े श्रद्धालु
बाबा दीपसिंह गुरुद्वारे में सजाया कीर्तन दीवान, उमड़े श्रद्धालु
नगर संवाददाता| श्रीगंगानगर.
पदमपुररोड स्थित गुरुद्वारा धन-धन बाबा दीपसिंह शहीद में बुधवार को श्री गुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश उत्सव को समर्पित कीर्तन दीवान में कथा-कीर्तन सुन साध-संगत निहाल हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत में गुरुद्वारे के हजूरी रागी हरविंद्र सिंह हीरा तथा कथा वाचक अमरीकसिंह ने गुरु की महिमा का बखान किया। श्रीनगर बाढ़ में अपनी जान गंवाने वाले और आपदा पीड़ित लोगों के लिए वाहे गुरु से अरदास की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 7 बजे से हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। गुरुद्वारा प्रांगण में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। कीर्तन दीवान के दौरान ही सिख स्टूडेंट्स फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीतसिंह खालसा ने राजस्थान सिख स्टूडेंट फैडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष पद पर हरसिमरन सिंह अप्पू और प्रदेश सचिव पद पर विकास सचदेवा की नियुक्ति की।
श्रीगंगानगर.धनधन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारे में श्रीगुरुग्रंथ साहिब के पहले प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन करता रागी जत्था
श्रीगंगानगर. कीर्तन दीवान में उमड़े श्रद्धालु।