पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कारें पेड़ से भिड़ीं, 4 मरे

दो कारें पेड़ से भिड़ीं, 4 मरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मरने वाले दोनों युवक इनोवा में फंस गए थे

पदमपुरपुलिस का मानना है कि इनोवा को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे यह गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने अगली सीट पर बैठे चालक बलराम और सोनी को बाहर निकाल लिया। जबकि पिछली सीट पर बैठे युवक कुलवंत और लक्की तनेजा बुरी तरह फंस गए। करीब एक घंटे बाद उन्हें गाड़ी की चादर उखाड़कर बाहर निकला गया। सभी घायलों को गजसिंहपुर से आई 108 एंबुलेंस से पदमपुर के अस्पताल पहुंचाया गया। लक्की कुलवंत को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। हादसे में मृतक कुलवंत अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गई।