- Hindi News
- 3 छोटी में पूरा परिवार स्वाइन फ्लू की चपेट में, बेटी के बाद अब मां में भी पुष्टि
3 छोटी में पूरा परिवार स्वाइन फ्लू की चपेट में, बेटी के बाद अब मां में भी पुष्टि
प्राइवेट लैब से आए 2 नए पॉजिटिव मरीज, पॉजिटिव हुए 14
हेल्थरिपोर्टर|श्रीगंगानगर.
3छोटीमें लगातार परेशानियों से जूझ रहे जलदाय कर्मचारी सुरेश कुमार आचार्य के परिवार पर स्वाइन फ्लू कहर बनकर टूटा है। परिवार अभी बड़े बेटे रवि की स्वाइन फ्लू की मौत से उबर भी पाया था कि पहले रवि की 15 माह की बेटी डिंपल और अब प|ी शालिनी स्वाइन फ्लू की चपेट में गई है। जबकि 18 माह के भतीजे रूद्र की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
जिला अस्पताल में मां और बेटी को परिजनों ने एहतियातन कॉटेज वार्ड में भर्ती कराया है। पूरा परिवार सदमे में है। सुरेश कुमार आचार्य और उनकी प|ी चंद्रकला घर में कमरे के एक कोने में चुपचाप शांत बैठे रहते हैं। बात करते-करते अचानक रोने लगते हैं। वहीं रवि की प|ी शालिनी और बेटी की जिम्मेदारी भाई प्रवीण पर है। जो कॉटेज वार्ड में दवा खाना आदि की व्यवस्था करते ही बाहर गुमसुम सा बैठ जाता है। डॉक्टरों ने डिंपल की हालत पहले से बेहतर बताई है। उन्होंने बताया कि पहले डिंपल को खाना खाने की इच्छा नहीं होती थी, अब उसे भूख लगने लगी है।
अस्पतालमें मरीजों की लाइनें लगीं
जिलेमें स्वाइन फ्लू का प्रकोप जारी है। लगातार मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के सारे प्रयास विफल साबित हो रहे हैं। बुधवार को भी रोजाना की तरह जिला अस्पताल में खांसी, जुकाम वाले मरीजों की लाइनें लगी रहीं।
ये हैं नए संभावित
>रायसिंहनगरनिवासी निर्मल सिंह
>7 एलएनपी निवासी भूपराम
>मिर्जेवाला निवासी मूलचंद
>अरायण करणपुर निवासी बलदेव सिंह
>मुखर्जी नगर निवासी खेमचंद
येमिले नए पॉजिटिव
>पदमपुर निवासी रितिका खुराना (4)
>रिद्धि सिद्धि निवासी इंद्रजीत सिंह (40)