पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक में विड्राॅल फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बीस हजार ठगे

बैंक में विड्राॅल फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बीस हजार ठगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तत्कालीन बैंक अधिकारी सहित दो पर मामला दर्ज

भास्करन्यूज|सादुलशहर

एसबीबीजेशाखाके खाताधारक से बीस हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।

स्थानीय पुलिस थाना में तत्कालीन बैंक अधिकारी एवं अनुबंधित वाहन चालक धोखाधड़ी कर विड्रॉल फार्म पर हस्ताक्षर करवाकर बीस हजार रुपए निकलवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले बैंक प्रबंधन के उच्चाधिकारियों ने भी जांच की।

एक साल पहले की थी ठगी

शाखाप्रबंधक नरेश कुमार मिड्ढ़ाायालय में इस्तगासा पेश किया था कि तत्कालीन बैंक अधिकारी हाल रिड़मलसर शाखा पदमपुर में कार्यरत एसएस जेदिया एवं वार्ड नंबर आठ निवासी अनुबंधित कार चालक राजेंद्र कुमार पुत्र बलवंतराम ने वार्ड नंबर सात निवासी महिला सुनीता सोनी के खाते से 26 मार्च, 14 को बीस हजार रुपए निकलवाने के लिए विड्राल फार्म पर हस्ताक्षर करवा लिए। फिर उक्त विड्रॉल फार्म के जरिए बीस हजार रुपए की राशि आरोपियों ने निकालकर आरोपी अनुबंधित कार चालक राजेंद्र के खाते में जमा करवा दी। इसमें एसएस जेदिया ने अपनी आईडी का उपयोग भी किया।

ठगी का पता चलने पर खाताधारक सुनीता सोनी ने उक्त राशि उसे देकर हड़प करने की शिकायत 23जून 20़14 को बैंक प्रबंधन के उच्चाधिकारियों से की। इस पर बैंक के एजीएम ने जांच करवाई। जांच में पाया गया कि आरोपी तत्कालीन बैंक अधिकारी जेदिया एवं अनुबंधित कार चालक राजेंद्र ने षड्यंत्र रचकर विड्रॉल फार्म पर सुनीता सोनी के हस्ताक्षर करवाए और राशि निकलवाकर अपने खाते में जमा करवाकर हड़प कर ली। इससे खाताधारक महिला के साथ धोखाधड़ी होने के साथ-साथ बैंक की साख को भी नुकसान पहुंचा है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।