पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शोक स्वरूप बंद रही कपड़ा मार्केट

शोक स्वरूप बंद रही कपड़ा मार्केट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर. जवाहरनगर के सेक्टर 4 एफ 34 से गुरुवार दोपहर कपड़ा व्यवसायी प्रेम अरोड़ा उनकी पत्नी हर्षा की एक साथ अर्थियां उठीं तो परिजन बिलख उठे। वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें नम हो गईं। शव वाहन की मदद से दोनों के शव पदमपुर मार्ग स्थित कल्याण भूमि में लाए गए। जहां पहले प्रेम अरोड़ा बाद में उनकी पत्नी हर्षा को उनके बड़े भतीजे मोहित ने मुखाग्नि दी।
प्रेम के माता-पिता दोनों बच्चे शहर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन होने कारण वे अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए। कल्याण भूमि पर सभापति अजय चांडक, उप सभापति अजय दावड़ा, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गौड़, थोक वस्त्र विक्रेता संघ अध्यक्ष राम प्रकाश मिढ़ा, अरोड़वंश ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष साेनू नागपाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र छाबड़ा सहित अनेक लोग मौजूद थे। शहर के कपड़ा कारोबारियों ने शोक स्वरूप गुरुवार को दिन में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। थोक विक्रेता संघ से जुड़े दुकानदारों अन्य ने दोपहर बाद अपनी दुकानें खोली।

प्रेम के माता-पिता बेटी आईसीयू में

मृतक प्रेम अरोड़ा के माता-पिता बेटी घटना के दूसरे दिन भी निजी अस्पताल में आईसीयू में उपचाराधीन हैं। वहीं, बेटे को सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। बंसल अस्पताल के डॉक्टर दीपक आनंद ने बताया कि प्रेम के पिता विशन दास (75), मां राजरानी (65), बेटी पलक्षा (6) अभी भी आईसीयू में भर्ती हैं। जबकि बेटा वंश (9) अब ठीक है, उसे सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया गया है। विशनदास राजरानी के सिर पर गंभीर चोटें लगीं हैं, बेटी के हाथ-पैर में फ्रेक्चर पेट में चोट है और बेटे के हाथ में फैक्चर है।