नगर कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब
सिटी रिपोर्टर। श्रीगंगानगर. अदभुतशौर्य और गजब का उत्साह। सवा लाख से एक लड़ांवां की पंक्तियों को चरितार्थ करता सिखों का जज्बा। तलवार बाजी का जौहर और एक दूसरे पर लाठी डंडों से वार। नन्हें सिखों द्वारा साहस का ऐसा प्रदर्शन जो लोगों को दांतों तले अंगुली दबाने पर मजबूर कर दे। यह दृश्य था बाबा दीप सिंह शहीद के बलिदान को सजदा करने के लिए निकाले गए विशाल नगर कीर्तन में आयोजित गतका प्रदर्शन का। वाहे गुरु दा खालसा... वाहे गुरु दी फतेह सतनाम सतनाम वाहेगुरु जी की गूंज के साथ नगर कीर्तन की शुरुआत दोपहर 12.15 बजे पदमपुर रोड स्थित बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा से हुई। फूलों की बारिश के बीच नगर कीर्तन आगे बढ़ा और विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहब से होते हुए रमेश चौक, सुखाड़िया सर्किल, इंदिरा कॉलोनी में से होते हुए जी ब्लॉक गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में विसर्जित हुआ। नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा गतका पार्टी के बच्चों ने गतका प्रदर्शन कर अपने शौर्य का परिचय दिया। लोगों ने फूल बरसाकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने से नगर कीर्तन काफी विशाल बन पड़ा था। इसका एक सिरा विनोबा बस्ती स्थित गुरुद्वारा कलगीधर साहिब पर था और दूसरा सिरा सुखाड़िया सर्किल के पार निकल चुका था।
पालकीके लिए रास्ता साफ किया
शहरके जिन-जिन मार्गों से नगर कीर्तन होकर गुजरा वहां सेवादारों ने श्रीगुरुग्रंथ साहिब की पालकी के गुजरने के लिए रास्ता साफ किया। सेवादारों ने सड़क पर पानी छिड़ककर झाड़ू से रास्ता साफ कर स्वच्छता का संदेश दिया।
सेवाकी होड़
नगरकीर्तन के स्वागत के लिए लोगों ने जगह-जगह अल्पाहार की स्टॉल लगाकर सेवा की। इसमें स्कूली बच्चों में भी सेवा की खासी होड़ नजर आई।
नगर कीर्तन के दौरान शौर्य प्रदर्शन करती गतका पार्टी।
श्रीगंगानगर. नगर कीर्तन में फूलों से सजी श्री गुरुग्रंथ साहिब की पालकी और कीर्तन करते श्रद्धालु।