पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ में से चार पंचायत समितियों में महिला प्रधान होंगी

नौ में से चार पंचायत समितियों में महिला प्रधान होंगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंच, सरपंच के लिए श्रीगंगानगर की लाटरी 18 को

पंचायतीराजमेंइस बार आधे जिले के विकास की कमान महिलाओं के पास रहेगी। पंचायत समिति के कुल नौ प्रधान हैं, जिनमें चार पद महिलाओं के पास रहेंगे। जातिवार आरक्षण की बात करें तो प्रधान के पांच पद सामान्य वर्ग, तीन एससी और एक ओबीसी के लिए आरक्षित रहेगा। आरक्षण का यह फार्मूला प्रशासन ने गुरुवार को फाइनल किया। अब आरक्षण के लिए लाटरी शुक्रवार सुबह 10:30 बजे निकाली जाएगी।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को पंचायतीराज के कुल 207 पदों के लिए लाटरी निकाली जाएगी। इसमें नौ पद पंचायत समिति प्रधान, 31 जिला परिषद सदस्य 167 पद पंचायत समिति सदस्यों के होंगे। कलेक्ट्रेट में सुबह सबसे पहले जिला परिषद सदस्यों की लाटरी निकाली जाएगी। इसके बाद पंचायत समिति सदस्यों तथा अंत में पंचायत समिति प्रधान का आरक्षण तय किया जाएगा। आरक्षण के लिए प्रशासन ने वर्ष 2011 की जनसंख्या को मुख्य आधार माना है, जबकि चक्र 1991 के अनुसार चलेगा। श्रीविजयनगर पंचायत समिति में पहली बार चुनाव होगा।

इसलिएअहम है आरक्षण

पंचायतीराजमें आरक्षण तय होने के बाद चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। आरक्षण निर्धारित होने के बाद उसी जाति के लोग ही वहां चुनाव लड़ पाएंगे। साथ ही यह भी तय होगा कि वहां महिलाएं चुनाव लड़ेंगी या वह सामान्य वार्ड होगा।

पंचायत समिति में पंच और सरपंच के लिए लाटरी 18 दिसंबर को निकाली जाएगी। एसडीएम कैलाश शर्मा ने बताया कि 18 दिसंबर को लाटरी सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट हाल में शुरू होगी। इसमें पहले 48 सरपंचों की लाटरी निकाली जाएगी। फिर सभी गांवों के 522 वार्ड पंचों का आरक्षण लाटरी से निकाला जाएगा।