पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पदमपुर में बच्चे की हिम्मत से विफल हुआ अपहरण

पदमपुर में बच्चे की हिम्मत से विफल हुआ अपहरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पदमपुरकस्बेमें सोमवार देर शाम सवा सात बजे एक आठ वर्षीय बच्चे की हिम्मत से उसके अपहरण का प्रयास विफल हो गया और आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना प्रभारी के मामले को गंभीरता से नहीं लेने पर लोगों ने थाने में हंगामा करते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई।

पदमपुर के वार्ड 15 में व्यापार मंडल के सरंक्षक शंकर गर्ग के पोते भव्य का तीन बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अपहरण का प्रयास किया। भव्य उस वक्त घर के बाहर खेल रहा था। भव्य ने बताया कि उसे बाइक पर बैठे बीच वालेे आदमी ने मुंह दबोचकर उठा ले जाने की कोशिश की। उसके छटपटाहट शोर मचाने पर साथ खेल रहे बच्चे भी पीछे भागने लगे। सौ मीटर की दूरी तक सरकारी स्कूल बाल मंदिर तक बच्चे की छटपटाहट शोर मचाने पर अपहरणकर्ताओं के हौसले पस्त हो गए और वे बच्चे को वहीं छो़ड़कर बिना नंबर की बाइक पर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोग वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही पदमपुर पुलिस चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। मगर आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा। मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष बहादर चंद नारंग के अलावा पार्षद गोकरण गर्ग, हैप्पी मित्तल, सत्यप्रकाश उपाध्याय, सुशील सिंगला, रूबी कुन्नर इत्यादि का कहना था शहर में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इस पर थानाधिकारी शकील अहमद का कहना था कि जब किसी भी गलत व्यक्ति को पकड़ते हैं तो शहर के लोग ही उसे छोड़ने के पुलिस पर दबाव बनाते हैं। थानाधिकारी के ठोस कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हो गए। बच्चे के परिजनों ने आराेपियों के खिलाफ कार्रवाई की रिपोर्ट दी है।

पदमपुर थाने में थानाधिकारी के सामने रोष जताते लोग।