भाजपा के पुलकित काे कमान
सादुलशहर और पदमपुर में कांग्रेस की रणनीित भाजपा पर भारी पड़ी
भाजपा ने बनाई हैट्रिक
परमेश्वरी की 3 वोट से विजय
सीधी टक्कर में 2 वोट से जीत
बागी होकर जीते, अब प्रधान
इंदू बनी पहली महिला प्रधान
रायसिंहनगर पंचायत समिति के प्रधान पद पर भाजपा ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। भाजपा की इंदू सारस्वत ने कांग्रेस की मनजीत कौर को हराया। इंदू सारस्वत को 13 कांग्रेस की मनजीत कौर को 4 वोट ही मिले। भाजपा को 19 में से 11 जोन में सफलता मिली थी। दो निर्दलीयों ने भी भाजपा के समर्थन दिया। माकपा की विद्या जोन नंबर 16 की निर्दलीय सुखप्रीत कौर ने मतदान नहीं किया।
श्रीगंगानगर. भाजपाजिला प्रमुख नौ में से पांच प्रधान बनाने में सफल रही। पदमपुर में भाजपा से कम वोट होने के बावजूद कांग्रेस अपना प्रधान बनाने में सफल रही। यहां कांग्रेस ने निर्दलीय को समर्थन देकर उम्मीदवार बनाया। वहीं सादुलशहर में भाजपा-कांग्रेस के पास बराबर वोट थे, लेकिन कांग्रेस निर्दलीयों का साथ लेकर अपना प्रधान बनाने में कामयाब रही। श्रीविजयनगर में भाजपा की शबनम कौर निर्विरोध प्रधान बनीं। अब रविवार को उपजिला प्रमुख 9 उपप्रधान चुने जाएंगे।