- Hindi News
- राज्यमंत्री टीटी सहित पांच विधायकों की जनता में पकड़ घटी
राज्यमंत्री टीटी सहित पांच विधायकों की जनता में पकड़ घटी
पॉलिटीकल रिपोर्टर|श्रीगंगानगर
राज्य मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी: पदमपुरपंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए हैं। पदमपुर पंचायत समिति क्षेत्र में भाजपा के आठ और कांग्रेस सात सदस्य चुने गए थे। एक निर्दलीय और एक कांग्रेस के बागी सिंगारा सिंह चुनाव जीते थे। कांग्रेस ने सिंगारा सिंह को प्रत्याशी बनाकर उलटफेर कर दिया। श्रीकरणपुर में भी कांग्रेस को ही बहुमत मिला और प्रधान चुना गया।
विधायकगुरजंट सिंह बराड़: सादुलशहरमें भी भाजपा प्रधान नहीं बना पाई। यहां तीन मतों से कांग्रेस जीत गई। खास बात यह रही जब सादुलशहर में मतदान हो रहा था, गुरजंट सिंह श्रीगंगानगर पंचायत समिति के चुनाव में व्यस्त थे।
विधायकशिमला बावरी: अनूपगढ़विधानसभा क्षेत्र में घड़साना पंचायत समिति में माकपा की प्रधान चुनी गई हैं। हालांकि अनूपगढ़ में भाजपा का प्रधान बना। घड़साना में अधिकांश जोन में भाजपा की हार हुई।
विधायककामिनी जिंदल सोना देवी: रायसिंहनगरऔर श्रीगंगानगर में भाजपा के प्रधान चुने गए हैं। विधानसभा चुनाव में इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जीमंदारा पार्टी ने भाजपा को भारी अंतर से हराया था।