पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिंगारासिंह बने प्रधान

शिंगारासिंह बने प्रधान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी की तरफ से उम्मीदवार शिंगारा सिंह ने भाजपा के उम्मीदवार को एक वोट से पराजित कर विजय हासिल की है। पंचायत समिति प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवारों द्वारा चार नामांकन दाखिल किए। जिसमें भाजपा की तरफ से राजेंद्र मंडा कांग्रेस की तरफ से शिंगारा सिंह ने दो नामांकन भरे जिसमें एक निर्दलीय था जबकि तीसरा नामांकन जसप्रीत कौर ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद भाजपा समर्थकों में इस बात को लेकर खुशी फेल गई की गुरमीत सिंह गुट की कट्टर समर्थक जसप्रीत कौर भी अब मैदान में उतर गई है और उन्होंने दो कट्टर कांग्रेसी उम्मीदवारों को अपने पक्ष में जोड़ लिया है। जसप्रीत कौर दो अन्य कांग्रेसी भाजपा के समर्थन में वोट डालेंगे इस बात को लेकर भाजपा ने अपनी जीत सुनिश्चित मान ली।