पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने बैंक से किसान के दो लाख रुपए चुराए

महिलाओं ने बैंक से किसान के दो लाख रुपए चुराए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी दो संदिग्ध महिलाएं, एक लाख रुपए सुरक्षित बचे

पदमपुर.बैंकसे रुपए निकाल कर रहे एक किसान के थैले से दो लाख रुपए चोरी हो गए। घटना बुधवार दोपहर की है। गांव 7 एनएन का किसान हरमेल सिंह पुत्र अखर सिंह को वारदात का उस समय पता चला जब वह रुपए जमा करवाने दूसरे बैंक पहुंचा और वहां थैला संभाला। थैला ब्लेड से कटा हुआ था और उसमें दो लाख गायब थे। पुलिस इस मामले में बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है, जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने हरमेल सिंह की रपट मामला दर्ज किया है।

तीन लाख रुपए थे थैले में, एक लाख बचे

गांव7 एनएन का किसान हरमेल सिंह को दोपहर लगभग एक बजे पदमपुर की एसबीबीजे शाखा से उसके बहनोई भोला सिंह ने अपने खाते से तीन लाख रुपए निकलवा कर दिए। रुपए थैले में डालकर उसने काउंटर पर पासबुक में एंट्री करवाई। इसके बाद वह यह रुपए जमा करवाने के लिए धान मंडी रोड पर केनरा बैंक में पहुंचा। बैंक में जाकर जब हरमेल सिंह ने थैला संभाला तो थैला साइड से कटा हुआ था और उसमें एक लाख रुपए पड़े थे। दो लाख रुपए गायब थे। किसान वापस एसबीबीजे शाखा पहुंचा। बैंक प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बैंक प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो इसमें दो महिलाओं को वारदात करते पाया। इसके बाद पुलिस ने शहर में वारदात करने वाली महिलाओ की तलाश शुरू कर दी। जिले भर में नाकाबंदी करवाई गई।

पदमपुर. बैंक में सीसीटीवी फुटेज जांच करती पुलिस और बैंक कर्मी।

खबरें और भी हैं...