नेशनल लोक अदालत में रखे 2818 प्रकरण
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर।
जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से श्रीगंगानगर न्याय क्षेत्र में 138 एनआईएक्ट, बैंक वसूली, दावे एवं प्रिलिटिगेशन प्रकरण से संबंधित प्रकरण शनिवार को नेशनल लोक अदालत में रखे गए। जिला मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालयों श्रीकरणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़, सूरतगढ़, पदमपुर, सादुलशहर, घड़साना, श्रीविजयनगर स्थित न्यायालयों में लोक अदालतों का आयोजन किया गया। सचिव राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि श्रीगंगानगर न्यायक्षेत्र में नेशनल लोक अदालत में 2818 प्रकरण रखे गए थे। इसमें से 138 एनआई एक्ट के 31 प्रकरण जिसमें अवार्ड राशि 251500, सिविल दावे 3, फौजदारी प्रकरण 12, अन्य प्रकरण 3 एवं प्रिलिटिगेशन के 757 प्रकरण, जिसमें अवार्ड पारित राशि 5022447 कुल 806 प्रकरण का निस्तारण किया गया। इसमें 5273947 की अवार्ड राशि पारित की गई। स्टेट बैक आॅफ बीकानेर एंड जयपुर के सर्वाधिक 340 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 2589735 राशि वसूल करके नंबर एक पर रही।