वीडियोक्लिप्स बना ब्लैकमेल करने की आरोपी का सहयोगी प्रीतु भी गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता|श्रीगंगानगर
लोगोंको फोन पर मीठी-मीठी बातें कर फंसाने और फिर जबरदस्ती अश्लील वीडियो क्लिप फोटो खींचकर ब्लैकमेल की आरोपी माया का सहयोगी आरोपी प्रीतु भी गिरफ्तार कर लिया गया है। सेतिया चौकी प्रभारी एसआई भूपसिंह के अनुसार मिर्जेवाला निवासी श्यामलाल हलवाई की ओर से कोतवाली थाना में माया और प्रीतु के खिलाफ अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रुपए ठगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने शुक्रवार को ढींगावाली राठान निवासी कंसी सिंह के पुत्र मंगत सिंह उर्फ मंगा उर्फ प्रीतु को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को प्रीतु अपने गांव से श्रीगंगानगर की तरफ रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाका लगाकर प्रीतु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रीतु की गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके गांव में दबिश दी गई थी। लेकिन, पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही वह फरार हो जाता था। जांच अधिकारी भूप सिंह के अनुसार प्रथम पूछताछ में मंगत उर्फ प्रीतु ने माया के साथ मिलकर लोगों के साथ ठगी करना स्वीकार किया है। वहीं, आरोपी मंगत ने पुलिस को बताया कि उसने माया के साथ मिलकर दो चार लोगों के साथ ठगी की है। आरोपी ने श्यामलाल को भी सद्भावना नगर स्थित एक मकान में बुलाकर उसकी जेब से 25 हजार रुपए निकालना और ब्लैकमेल कर भूरा सिंह जाट से 33 हजार रुपए लेना स्वीकार किया है।
सहयोगी मंगत उर्फ प्रीतुु।