पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिशु स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुए, स्वास्थ्य परीक्षण किया

शिशु स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुए, स्वास्थ्य परीक्षण किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीगंगानगर| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाकर शिशुओं महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान मुख्यतः जन्म से पांच वर्ष आयु तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसके साथ ही महिलाओं के लिए प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम सभी खंड के सर्वाधिक जनसंख्या वाले गांवों में किए गए, जहां विभागीय अधिकारियों, चिकित्सकों सहित जन प्रतिनिधियों की भागीदारी रही। जागरूकता कार्यक्रम में कठपुतली आदि के जरिए आमजन को स्वास्थ्य सुविधाओं योजनाओं की जानकारी दी गई। सीओआईईसी विनोद बिश्नोई ने बताया कि गंगानगर खंड चूनावढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सीएमएचओ डाॅ. वीपी असीजा, बीसीएमओ डाॅ. धीरज मंगल, डाॅ. दर्शन, अमन वालिया आदि मौजूद रहे। यहां कठपुतली कार्यक्रम कर स्तनपान, शिशु स्वास्थ्य मातृ स्वास्थ्य के बारे में बताया गया। श्रीगंगानगर खंड की तरह ही अनूपगढ़ खंड के बांडा कॉलोनी, घड़साना खंड के पुरानी मंडी घड़साना, रायसिंहनगर के समेजा कोठी, पदमपुर के बींझबायला, सादुलशहर के लालगढ़, सूरतगढ़ के सरदारगढ़ एवं श्रीकरणपुर खंड के गांव धनूर में शिशु स्वास्थ्य दिवस आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं...