मांझूवास| दोपंचायतों का दर्जा रखने वाला गांव मांझूवास नरसिंहपुरा को
मांझूवास| दोपंचायतों का दर्जा रखने वाला गांव मांझूवास नरसिंहपुरा को डामर रोड से तहसील मुख्यालय से जोड़ा जा रहा है। कुछ ही दिन पहले श्रम नियोजन मंत्री सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने रोड का शिलान्यास किया। निर्माण के लिए समतलीकरण का काम शुरू हो गया है। निर्माण के बाद मांझूवास से पदमपुर और स्थानीय मंडी बींझबायला जाना आसान हो जाएगा। साथ ही घमूड़वाली, बींझबायला, 34 एलएनपी को जिला मुख्यालय जाना आसान हो जाएगा। इस सड़क का निर्माण मिसिंग लिंक के तहत हो रहा है।
पदमपुर-मांझूवास डामर रोड का निर्माण शुरू