पशुओं में रोगों से बचाव की दी जानकारी
पशुओं में रोगों से बचाव की दी जानकारी
फेफाना| गोशालामें एफएमडीसीपी योजना के तहत पशुओं के टीकाकरण किया गया। पशुओं को विभिन्न रोगों से बचाव उसके प्रबंधन पर भी जानकारी दी गई। पशु चिकित्सक अशोक सुथार ने पशुओं की सही देखभाल मौसमी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर पशुधन सहायक दयाराम सहारण, राजेंद्र सिंह, ताराचंद तथा नवयुवक मंडल के हर्षवर्धन, रमेशसिंह, संजय, सुखदेव, अमीर खान, विनोद, विक्रम मांगीलाल ने भी सहयोग किया। उधर, निकटवर्ती ग्राम पंचायत पदमपुरा, गुडिय़ा में भामाशाह और पेंशन कैंप का आयोजन किया गया। सहायक अधिशाषी अधिकारी गिरधारीलाल सहारण, नोडल अधिकारी जनार्दन सोनी और मिनी बैंक पदमपुरा के सहायक व्यस्थापक सतवीर पूनियां ने एटीएम कार्ड बांटकर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पेंशन भामाशाह योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
फोटो कैप्शन एटीएम कार्ड का वितरण करते बैंक के कर्मचारी