पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदहाल हुई कई सड़कों में बने गहरे गड्ढे, भरा पानी

बदहाल हुई कई सड़कों में बने गहरे गड्ढे, भरा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गंदे पानी के कारण सड़क से निकलना मुश्किल

जस्सािसंहमार्ग को यूआईटी आदर्श मार्ग के रूप में बनाने की सोच रही है। इस रोड को नेशनल हाईवे से नई धानमंडी के अंतिम छोर तक 120 फीट इससे आगे पदमपुर रोड तक 80 फीट चौड़ा किया जाना है। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि इस मार्ग से लोगों का निकल पाना भी मुश्किल होता जा रहा है। यहां नेशनल हाईवे से पदमपुर मार्ग के लिए जाने वाले लोगों को सड़क के बीचों बीच आधा-आधा फीट के गहरे गड्ढों की वजह से हर समय चोटिल हाेने का डर बना रहता है। यही सही कसर गंदे नाले ने पूरी कर दी। यहां नाले की डीसिल्टिंग नहीं होने की वजह से मुख्य सड़क पर हुए गडढों में गंदा पानी जमा रहता है। सड़क पूरी तरह कंकरीट में तब्दील हो चुकी है।

10हजार लोग प्रभावित

सेतियाकॉलोनी, प्रेम नगर, भांभू कॉलोनी, खालसा नगर, अंबिका सिटी, चावला कॉलोनी, हरदीप कॉलोनी, ब्रहम कॉलोनी के करीब 10 हजार लोग बदहाल सड़क की वजह से परेशान हैं। स्थानीय अशोक कुमार, अरविंद सहित अन्य का कहना है कि पिछले छह महीने के दौरान कॉलोनी के लोगों ने अनेक बार यूआईटी अधिकारियों से टूटी सड़क के कारण हो रही परेशानी से अवगत कराया। लेकिन अधिकारी परेशानी समझना ही नहीं चाहते।

श्रीगंगानगर.जस्सा सिंह मार्ग पर बने गड्‌ढों में फैला पानी।

खबरें और भी हैं...