सीकर/पलसाना. गोरधनपुरा रोड पर एक टेंपो जीप की भिड़ंत में आठ लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह एक टेंपो गोरधनपुरा से सवारी भरकर पलसाना जा रहा था। पीछे से जीप ने टक्कर मार दी। इससे टेंपो में सवार लोग घायल हो गए।
घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों में गणेश (14) पुत्र भागीरथ निवासी गोरधनपुरा, सुल्तान बलाई (25) मदनी, प्रेम पत्नी राकेश (22) गोरधनपुरा, राधा पत्नी भगवानाराम (45) मदनी, कौशल्या पुत्री भगवाना (17) मदनी, विनोद पुत्र भगवाना (25) मदनी, मनोहरी पत्नी जगदीश (50) गोरधनपुरा, रामसिंह (25) पुत्र विशाल सिंह गोरधनपुरा के नाम शामिल हैं। इनमें से गणेश मनोहरी की हालत गंभीर होने पर सीकर रैफर किया गया है।