पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुग्ध उत्पादक सचिव सदस्य यूनियन ने किया निर्णय

दुग्ध उत्पादक सचिव सदस्य यूनियन ने किया निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेयरी के पूर्व एमडी पर कार्रवाई नहीं की तो कोर्ट जाने की चेतावनी

सीकर.तीनकरोड़ के गबन के मामले में सरस डेयरी पलसाना के पूर्व एमडी एलसी बलाई परियोजना अधिकारी डीसी कटारिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अब दुग्ध उत्पादकों ने कोर्ट में जाने की तैयारी कर ली है।

सीकर एवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सचिव/सदस्य यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि मंगलवार को संचालन मंडल की बैठक में इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्णय नहीं किया गया तो कोर्ट में जनहित याचिका लगाई जाएगी। संघ के रतन बधाला, चतरा राम, नेकी राम, बीरबल राम, हनुमान, सरदार राव, मोहर सिंह खर्रा, सुभाष मील आदि का कहना है कि पूर्व एमडी एलसी बलाई परियोजना अधिकारी डीसी कटारिया ने मिलीभगत कर डेयरी में तीन करोड़ का घोटाला किया था।

जिनके खिलाफ डेयरी प्रबंधन की ओर से अभी तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई है। मंगलवार को भी प्रबंधन की ओर से इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला नहीं लिया गया तो कोर्ट में जनहित याचिका लगाई जाएगी।