- Hindi News
- पराजित प्रत्याशियों का ग्रामीणों ने किया सम्मान
पराजित प्रत्याशियों का ग्रामीणों ने किया सम्मान
सीकर| शिवसिंहपुराग्राम पंचायत में पराजित सरपंच प्रत्याशी श्रवणी देवी के पति ताराचंद देवरिया को लोगांे ने तीन लाख 51 हजार रुपए भेंट किए। इसके साथ ही न्यू हाउसिंग बोर्ड विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया। देवरिया की अध्यक्षता में समिति की नई कार्यकारिणी बनाई गई। इसमें प्रभाती लाल को उपाध्यक्ष, ताराचंद यादव को कोषाध्यक्ष, रजनीश माथुर को सचिव बनाया गया। इस अवसर पर डॉ. एम सागर, प्रतापसिंह, राकेश मील, रेखाराम, प्रेमसिंह, अनूप खेदड़, शिवचंद सिंह आदि मौजूद थे।
हनुमानसिंह को 2.51 लाख
सीकर| पालवासगांव में ग्रामीणों ने पराजित पंचायत समिति प्रत्याशी हनुमान सिंह पालवास को 2.51 लाख रुपए भेंट किए। इस अवसर पर हनुमान सिंह ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के साथ हंै और लोगों की आवाज के लिए सदैव कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हार के बाद उनका सेवा करने का जज्बा कम नहीं होगा। वे लोगोंे की सेवा करते रहेंंगे। अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सतपाल सिंह, ओमप्रकाश जांगिड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।
पूनियाको 1.51 लाख
पलसाना/बावड़ी| ग्रामसामोता का बास में हारे हुए सरपंच प्रत्याशी ओमप्रकाश पूनियां का स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने पूनियां को एक लाख 51 हजार रुपए दिए। इसी के पंचायत समिति के पराजित निर्दलीय प्रत्याशी हरीसिंह का भी स्वागत किया। समारोह में गणपतराम, भैरूराम, प्रभुराम, रामेश्वरलाल, ईश्वरराम, देबूराम, मूंगाराम, धर्मेंद्र, छीतरमल, लक्ष्मणराम, श्यामलाल, बनवारीलाल, सीताराम, बीरबल, बीरबल साखूनिया, रिछपाल खोखर बीरबल सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।
सीकर. समर्थकों के साथ ताराचंद देवरिया।
बावड़ी. सामोता का बास में प्रत्याशी को राशि देते हुए।
सीकर. हनुमानसिंह पालवास का स्वागत करते हुए।