- Hindi News
- रोड पर गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, 2 घायल
रोड पर गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, 2 घायल
रोड पर गोवंश को बचाने के चक्कर में पलटी बोलेरो, 2 घायल
सीकर.कटराथलसे पूर्व बाइपास पर गोवंश को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सात से आठ लोग बताए जा रहे है। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से एसके अस्पताल पहुंचाया। दादिया थाने के एससी जगदीश ने बताया कि सड़क पर अचानक तीन चार गोवंश गए, इसके चलते बोलेरो ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए। इस पर गाड़ी असंतुलित हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब सवा दस बजे का बताया जा रहा है। गाड़ी कोलिड़ा निवासी मूलसिंह की है। बोलेरो में छह से सात लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस गांव जा रहे थे।
फर्जीमृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर की ठगी
रैवासा.रानोलीपुलिस ने शुक्रवार रात ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पलसाना के बाढ़वाली ढाणी के दुग्ध उत्पादक समिति के सचिव सरदारसिंह जाट पुत्र सुखराम को चार लोगो के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेशकर डेयरी से रुपए उठाने के आरोप में हिरासत में लिया है। आरोपी ने प्रत्येक व्यक्ति के नाम से 30 हजार रुपए ले लिए। इसकी शिकायत पर जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।