पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटबॉल में सीकर ने नागौर को 3 0 से हराया

फुटबॉल में सीकर ने नागौर को 3-0 से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंद नगर में शनिवार को तीन दिवसीय बॉस्केटबॉल, जिमनास्टिक तैराकी प्रतियोगिताएं हुई। शारीरिक शिक्षक अर्जुनसिंह ने बताया कि छात्रा बॉस्केटबॉल में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल काशी का बास प्रथम रही। छात्र वर्ग में इस्लामिया स्कूल प्रथम रही। जिमनास्टिक में बाजौर प्रथम तैराकी में जया पब्लिक स्कूल पलसाना प्रथम रही। चयनित टीम 18 सितंबर को बाड़मेर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित: अग्रवालनवयुवक मंडल द्वारा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महामंत्री गर्वित झाझूका संयोजक लोकेश जालान ने बताया कि विजेता उपविजेता टीम को अग्रसेन जयंती के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
यहां के राउमावि में चल रही राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में शनिवार को रोमांचक मुकाबले हुए। शनिवार को सुपर लीग मैच खेले गए। सुबह खेले गए मैचों में नागौर ने भरतपुर को 1-0 से, पाली ने सिरोही को 1-0, जोधपुर अकादमी ने कोटा को 3-0 से, बांसवाड़ा ने टोंक को 5-0 से नोहर ने राजसमंद को 7-0 से, अलवर ने जयपुर द्वितीय को 3-1 से, हनुमानगढ़ ने झुंझुनूं को 1-0 से, भीलवाड़ा ने भरतपुर को 2-0 से, शादुर्ल स्पोर्टस बीकानेर ने कोटा छात्रावास को 2-0 से,जोधपुर ने बाड़मेर को 1-0 से, डूंगरपुर ने सिरोही को 1-0 से, दौसा ने प्रतापगढ़ को 3-2 से, उदयपुर ने जालौर को 6-0 से, बूंदी ने दौसा को 2-1 से हराया।
लीग मैचों में श्रेष्ठता के आधार पर हनुमानगढ़, नोहर, सीकर, जोधपुर, नागौर, जयपुर, जोधपुर अकादमी, उदयपुर आदि आठ टीमों ने सुपर लीग में जगह बनाई। सीकर.जिलास्तरीय बॉस्केटबॉल छात्र 14 आयु वर्ग में इस्लामिया स्कूल ने काशी का बास को हराकर फाइनल मुकाबला जीता। प्रतियोगिता में इस्लामिया स्कूल के मोहम्मद आसिफ सैफ अली ने उम्दा प्रदर्शन कर मैच 41,29 से जीता। संस्था के चार खिलाड़ियों का चयन डीडवाना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।