पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एकीकरण डेयरी घोटालों पर सरकार से जवाब मांगेंगे : अमराराम

एकीकरण डेयरी घोटालों पर सरकार से जवाब मांगेंगे : अमराराम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संयुक्त मंच का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कल

सीकर. विभिन्नजन संगठनों का संयुक्त मंच सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेगा। इससे पूर्व सीकर मंडी में आम सभा होगी। यह जानकारी शनिवार को माकपा नेता अमराराम ने प्रेस वार्ता में दी। आम सभा प्रदर्शन के लिए संयुक्त मंच के जत्थे गांवों में जनसंपर्क कर रहे है। इन्होंने बताया कि भाजपा और कांग्रेस दोनों सरकारों ने ही गरीब आदमी को निचोड़ा है। एकीकरण के नाम पर हजारों स्कूल बंद कर दिए। पलसाना डेयरी में करोड़ों के घोटाले सामने आए, लेकिन किसी पर मुकदमा नहीं हुआ।

प्रदर्शनको सीटू का समर्थन : संयुक्तमंच के प्रदर्शन में कई जन संगठन शामिल होंगे। सीटू मिड डे मील वर्कर्स यूनियन कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे। ऑटो रिक्शा चालक यूनियन सीटू के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार खीचड ने बताया कि आम सभा में ऑटो रिक्शा चालक भी भाग लेंगे। मिड डे मील वर्कर्स यूनियन सचिव रामदेवी ने बताया की प्रदर्शन में मिड डे मील वर्कर्स भी शामिल होंगी।