पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में सीकर से जयपुर जाना 35 रुपए महंगा

कार में सीकर से जयपुर जाना 35 रुपए महंगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. सीकर-जयपुर के बीच अखेपुरा (रानोली) के पास गुरुवार रात 12 बजे से टोल शुरू हो गया। यहां कार-जीप जैसे हल्के वाहनों से एक तरफ से 35 रु. टोल लिया जाएगा।
चौमूं के पास पहले ही टोल वसूली हो रही है। वहां का टोल भी शामिल किया जाए तो कार में सीकर से जयपुर आने पर 90 रु. देने होंगे। पलसाना के पास करीब तीन किमी से ज्यादा सड़क का काम अधूरा है। इसके बावजूद अखेपुरा में टोल वसूली शुरू की गई है।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर वीके सिंह ने कहा- कि ग्रामीण इस जगह अंडर पास की मांग कर रहे हैं। यह केंद्र सरकार को तय करना है। मामला सुलझ जाता तो अब तक सड़क बना दी जाती।

एक तरफा टोल इतना लगेगा

कार, जीप या हल्के मोटर वाहन : 35

कम वजनी वाणिज्यिक वाहन, मिनी बस : 60

बस या ट्रक : 120