तैराकी में दूसरे स्थान पर रहा पलसाना
तैराकी में दूसरे स्थान पर रहा पलसाना
पलसाना.59वींराज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में पलसाना की टीम दूसरे स्थान पर रही। जय शिक्षण संस्थान के राजेन्द्र सिंह ने बताया कि सुनील ताखर ने तीन रजत पदक, जितेन्द्र ने एक रजत पदक, दो कांस्य तथा चार गुणा 100 मीटर मिडल रिले में सुनील, जितेन्द्र, दीपेन्द्र मनीष बिजारनियां एवं अविनाश मावलिया ने रजत पदक जीता। छात्रा वर्ग 14 वर्ष में पिंकी सेवदा ने कांस्य पदक, सुमन बगड़िया उर्मिला एवं नेहा ने दो कांस्य पदक जीते। उधर, कोटा में हुई राज्यस्तरीय तैराकी में जया शेखावत अंकित राठौड़ ने तीन-तीन स्वर्ण पदक जीतकर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। जितेन्द्र धायल ने दो कांस्य पदक जीते। चार गुणा 100 मीटर फ्री मिडल रिले में जितेन्द्र, अंकित, राजेश प्रकाश ने रजत पदक जीता। स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया।
युवकका अपहरण करके मारपीट
सीकर.शहरके तोदी नगर में गुरुवार रात एक युवक का अपहरण करके मारपीट की गई। एएसआई रणजीतसिंह ने बताया कि उमेश कुमार निवासी गोकुलपुरा दूध बेचने का काम करता था। रात करीब नौ बजे वह दूध बेचकर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान तोदी नगर में कुछ लाेगों ने उसका अपहरण कर लिया और सुनसान जगह ले जाकर मारपीट की। मारपीट के बाद उसे छोड़ गए।
मिट्टीढही, दुकान क्षतिग्रस्त
शहरमें पांच बत्ती तिराहे के पास गुरुवार शाम एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की मिट्टी धंस गई। इससे एक दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।