बालाजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा शुरू
पलसाना|ग्राम ठीकरियास्थित विद्युत पावर हाउस के नवर्निमित संकट मोचन करंट वाले बालाजी मंदिर में मंगलवार को बालाजी मूर्ति प्राण- प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। कनिष्ठ अभियंता चंद्रप्रकाश ओला ने बताया कि सुबह पूजन के साथ पं. सुभाषचंद शर्मा के निर्देशन में बालाजी मूर्ति का जलाभिषेक किया गया। बुधवार को सुबह मूति प्राण-प्रतिष्ठा पूर्णाहुति होगी। रामेश्वरलाल, हजारीलाल, छगनलाल, निरंजन, भोमाराम, कुलदीप राजू आदि थे।