अस्पताल का जायजा लिया
चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. संगीत चौधरी ने सामुदायिक चिकित्सालय का मंगलवार को निरीक्षण किया। सीकर जाते समय डॉ. चौधरी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने स्वाइन फ्लू के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल बराला ने बताया कि अभी तक यहां ऐसा रोगी नहीं आया है। डॉ. चौधरी ने कृमि उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में कहा कि स्कूलों आंगनबाड़ी में 10 से 13 तक आवश्यक दवा का वितरण किया जाना है। उन्होंने ओपीडी, एक्सरे रूम, दवा वितरण, लेबर रूम, भर्ती कक्ष, आउटडोर आदि का अवलोकन किया।