पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पलसाना| नेशनलआलंपिक गेम में गोवटी के गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ियों

पलसाना| नेशनलआलंपिक गेम में गोवटी के गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ियों

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना| नेशनलआलंपिक गेम में गोवटी के गोल्ड मैडल विजेता खिलाड़ियों का पलसाना पहुंचने पर स्टैंड पर मंगलवार को स्वागत किया गया। कोच शंकरलाल हरितवाल ने बताया कि दमनद्वीप में आयोजित प्रथम नेशनल ओलम्पिक गेम्स में भगवती विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय गोवटी के 14 आयु वर्ग छात्र हीरालाल एवं 17 आयु वर्ग घनश्याम ने वॉलीबॉल में गोल्ड मैडल प्राप्त किया। वहीं 17 आयु वर्ग नेशनल हैंडबॉल में विनोद गुर्जर, मनोजकुमार मुं्डोतिया ने हैंडबॉल में सिल्वर मैडल प्राप्त किया। 22 आयु वर्ग वॉलीबॉल में सुरेशकुमार घायल ने सिल्वर मैडल प्राप्त किया। नेशनल स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन कर वापस लौटने पर पलसाना बस स्टैंड पर स्वागत किया गया।

गोल्ड मैडल जीते खिलाड़ियों का स्वागत