पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेल प्रतियोगिता का समापन

खेल प्रतियोगिता का समापन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दांतारामगढ़. संस्कृतविश्वविद्यालय जयपुर द्वारा श्री रघुनाथ शिक्षा शास्त्री शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रही छात्र वर्ग की क्रिकेट एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का समापन एवं पारितोषिक वितरण समारोह पलसाना के गोपाल मंदिर के महंत मनोहरशरण दास के सानिध्य में संपन्न हुआ। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने महंत का स्वागत किया। इस अवसर पर विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों एवं महाविद्यालयों को ट्रॉफी एवं पदकर देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सुरेंद्रसिंह शेखावत निदेशक संस्कृत विवि जयपुर, पर्यवेक्षक अमरसिंह, सुरेश शर्मा, प्रा. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दांतारामगढ़ आदि मौजूद रहे।