- Hindi News
- संयुक्त निदेशक ने स्वाइन फ्लू से निबटने की जानकारी ली
संयुक्त निदेशक ने स्वाइन फ्लू से निबटने की जानकारी ली
पलसाना| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. राजा चावला ने शनिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। वे सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचे और प्रसूता कक्ष, ओपीडी, आईपीडी, शुभलक्ष्मी योजना, परिवार कल्याण, एक्सरे, ईसीजी आउटडोर आदि की जानकारी ली। उन्होंने स्वाइन फ्लू पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए। मरीजों के परिजनों के रहने के लिए बनी धर्मशाला पर चर्चा करते हुए डॉ. चावला ने कहा कि इसे इतनी दूर क्यों बनाया गया। रास्ता निकालने चारदीवारी निर्माण के लिए मौके पर ही निर्देश दिए। चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. पीडी बराला से स्टाफ के बारे में जानकारी ली। डॉ. बराला ने बताया कि अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित चार पद रिक्त हैं। डॉ. चावला ने आश्वासन दिया कि डॉक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भर दिए जाएंगे। इस मौके पर डॉ. बराला ने अस्पताल को सीएचसी का बजट दिलवाने की बात भी कही।
पलसाना. अस्पताल के निरीक्षण के दौरान समस्याओं की जानकारी लेते संयुक्त निदेशक डॉ. चावला।