स्वच्छ भारत अभियान में गोष्ठी का आयोजन
रामगढ़ शेखावाटी| स्वच्छभारत अभियान के अंतर्गत कीर्तनीया भवन में विचार गोष्ठी हुई। समारोह की अध्यक्षता रामगढ़ विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी सचिव जगदीशप्रसाद जौहरी ने की। मुख्य अतिथि देवीदत्त ऊंटवालिया थे। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छता में ही ईश्वर का निवास होता है। स्वच्छता अभियान में सभी को भागीदारी निभानी चािहए। सामूहिक प्रयासों से ही अभियान में सफलता मिल सकती है। इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व आवश्यकताओं पर ओमप्रकाश चुलेट, डॉ. कैलाशचंद्र कीर्तनीया, राजकुमार इंदौरिया संजय कीर्तनीया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अनेक लोग मौजूद थे।
श्रीश्याम निशान पद यात्रा को लेकर बैठक
पलसाना|ग्रामश्यामपुरा में श्री श्याम निशान पद यात्रा को लेकर शनिवार को बालाजी मंदिर में बैठक हुई। पुजारी जैसराज बौराण की अध्यक्षता में हुई बैठक में बाबा श्याम के लक्खी मेले में मंदिर से श्री श्याम निशान पद यात्रा के प्रस्ताव पर 22 फरवरी को सुबह नौ बजे श्री श्याम निशान पद यात्रा शुरू करने पर निर्णय लिया गया। भक्तों को पद यात्रा को लेकर जिम्मेदारी दी गई।