मंत्री गोयल का अभिनंदन किया
रैवासा. रानोलीमें रविवार को पंचायतराज मंत्री सुरेंद्र कुमार गोयल का अभिनंदन किया। इस दौरान गोयल ने पंचायत चुनाव पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। इस दौरान जिप सदस्य गजानंद कुमावत, हरीश कुमावत, रामलाल, महेश यादव राजेंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। पलसाना.ठीकरियाबस स्टैंड पर नागरिक सेवा केंद्र के पास स्वागत किया गया। पूर्व सरपंच हुक्माराम ऐचरा के सानिध्य में लोगों ने दोपहर दो बजे मंत्री स्वागत कर ठीकरिया में बैंक शाखा खुलवाने, राजकीय माध्यमिक विद्यालय तक डामर सड़क बनवाने शाहपुरा से चौमूं पुरोहितान तक डामर सड़क बनवाने की मांग का ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर नाथूसिंह शेखावत, नंदकिशोर जांगिड़, फूलसिंह, परतुराम मान, बनवारीलाल मान, उम्मेदसिंह शेखावत, कानाराम रूंडला सांवलपुरा के सरपंच मोहनलाल आदि मौजूद थे।