पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िनरीक्षण में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई

िनरीक्षण में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना. एडीएमभरतलाल मीना ने शनिवार को यहां शहीद सीताराम स्कूल, तांबी सीनियर स्कूल सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ नायब तहसीलदार जगदीश प्रसाद माहीच भी थे। मीना शहीद स्कूल पहुंचे तो वहां गंदगी देखकर शिक्षक को फटकार लगाई। नायब तहसीलदार से कहा कि सोमवार को दुबारा निरीक्षण कर मुझे रिपोर्ट करें। एसडीएससी की सूची बाल मंच का ब्यौरा बोर्ड पर अंकित करने के निर्देश दिए। अभिभावक संगोष्ठी करने की भी बात कही। कक्षा में बच्चों का पढ़ाई का स्तर संतोषजनक नहीं मिला। इसके बाद वे तांबी स्कूल पहुंचे, जहां नौवीं में शिक्षक नहीं देखकर खाली कक्षा होने पर संस्था प्रधान को शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। नौवीं बी में बच्चों को लोट लकार बारे में पूछा तो वे जवाब नहीं दे पाए। स्कूल परिसर के हैंडबॉल मैदान के पास उगे घास कचरे को हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वे सीएचसी पहुंचे, जहां दवाइयों का स्टॉक, महिला वार्ड आदि को देखा तथा परिसर में सफाई करने के लिए कहा।