पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हॉस्टल में रहने के डर से छात्र घर से निकला

हॉस्टल में रहने के डर से छात्र घर से निकला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसाना. ग्रामगोवटी से एक छात्र हॉस्टल में रहने के डर से बिना बताए घर से निकल गया। ग्राम गोवटी की ढाणी हरितवालान का अशोक कुमार पुत्र महेंद्र सिंह ऐचरा दसवीं का छात्र है। परिजन उसे बोर्ड परीक्षा की वजह से हॉस्टल में रखना चाहते थे। बुधवार शाम को वह परिवार के लोगों के साथ बैठा था। परिजनों ने उससे कहा कि घर पर पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इसलिए तुझे हॉस्टल में रख देते हैं। इसके बाद रात को वह घर पर सो गया। सुबह घर वालों को उसने बताया कि वह हॉस्टल में नहीं जाएगा। बाद में वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसे आसपास की ढाणियों गांव में तलाशा तथा दोस्तों से भी पूछताछ की।

सीएचसीका निरीक्षण किया :ब्लॉक सीएमएचओडॉक्टर एम सागर ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने टीकाकरण, परिवार कल्याण शिविर अन्य व्यवस्थाओं को देखा। परिवार कल्याण शिविर के चलते आसपास के उपस्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत एएनएम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी अस्पताल में मौजूद थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली और आउटडोर, जननी सुरक्षा योजना टीकाकरण की जानकारी ली।