पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूध का दूध, पानी का पानी अभियान में होगी नकली दूध घी की जांच

दूध का दूध, पानी का पानी अभियान में होगी नकली दूध-घी की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलावटीदूध-घी बेचने वाले विक्रेताओं की जांच के लिए सरस डेयरी पलसाना की ओर से दिसंबर जनवरी में सीकर-झूंझनू में दूध का दूध, पानी का पानी अभियान चलाने की तैयारी की जा चुकी है।

अभियान में मिलावट की आशंका पर कोई भी उपभोक्ता जांच पाइंट पर जाकर कस्बा स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक दूध-घी की निशुल्क जांच करवा सकेंगे। नमूने में मिलावट पाए जाने पर उपभोक्ता विक्रेता के खिलाफ डेयरी रसद विभाग काे कार्रवाई की अनुशंसा कर सकेंगे। सरस डेयरी एमडी एमएल गर्वा के अनुसार जांच पाइंट जनवरी अंत तक संचालित किए जाएंगे। जांच लैब में सभी तरह के उपकरण एवं विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी।

फिलहाल जांच पाइंट के लिए स्थान तय किए जा रहे हैं। इसके बाद प्रबंधन की ओर से अभियान की तारीख घोषित की जाएगी। दिसंबर जनवरी में अभियान इसलिए चलाया जा रहा है क्योंकि सर्दी में दूध उत्पादन दोगुना हो जाता है। ऐसे में मिलावट की आशंका भी ज्यादा रहती है।