पलसाना | राजस्वग्राम शाहपुरा के शिव मंदिर के सामने भजन
पलसाना | राजस्वग्राम शाहपुरा के शिव मंदिर के सामने भजन संध्या हुई। गणेश वंदना के साथ शुरू हुई भजन संध्या में गायक सत्यनारायण शर्मा ने शानदार प्रस्तुति दी। मां की ममता एवं श्रवण की कथा पर श्रोताओं की आंखें नम हो गई। इस मौके पर मोहनलाल पुजारी, भूरामल, रघुनाथ, रामपाल, सीताराम,अशोक सहित कई लोग मौजूद थे।
भजन संध्या का आयोजन