स्कूल भवन में चलता है पशु चिकित्सालय
पलसाना| ग्रामपंचायत मुख्यालय ठीकरिया के राउप्रावि के खाली भवन में पशु चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य नंदकिशोर जांगिड़ ने बताया कि बिजली ग्रिड के उत्तर दिशा में चारागाह की जमीन में से 0.50 हैक्टेयर जमीन को आबादी में बदलने के बाद पशु चिकित्सालय ठीकरिया के नाम आवंटन एवं नामांतरण करा दिया। अस्पताल के नाम से खाता खुलवा देने के बाद भी विभाग ने पशु चिकित्सालय के लिए कोई बजट स्वीकृत नहीं किया।