एटीएम कार्ड बदलकर 30 हजार रुपए निकाले
पलसाना | कस्बेके एसबीआई के एटीएम से रुपए निकलवाने आए एक व्यक्ति का तीन युवकों ने एटीएम कार्ड बदल लिया तथा सीकर आकर खाते से 30 हजार रुपए निकाल लिए। सुरेश कुमार राबिया निवासी मंडा मदनी ने बताया कि बाबूलाल रूंडला निवासी लालासर बैंक के एटीएम से रुपए निकलवाने के लिए आए थे।
बाबूलाल के साथ तीन अज्ञात व्यक्ति भी एटीएम केबिन में घुस गए। बाबूलाल ने एटीएम कार्ड लगाकर पैसा निकालना चाहा तो पास खड़े तीनों युवकों ने यह कहकर उसका एटीएम ले लिया कि बैलेंस नहीं दिखा रहा है। एक बार मुझे दो जांच कर बताता हूं। पलक झपकते ही शातिर लोगों ने बाबूलाल का एटीएम कार्ड बदल दिया और कहा कि बैलेंस नहीं बता रहा है। इसके बाद बाबूलाल घर पर गया। मात्र आधा घंटे बाद उसके मोबाइल फोन पर 29700 रुपए निकालने का मैसेज आया। रुपए एसबीआई के सीकर एटीएम से निकाले गए।
पीड़ित बाबूलाल