पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कराए जाएंगे विकास के कार्य : किनसरिया

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कराए जाएंगे विकास के कार्य : किनसरिया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालाजीकॉलोनी स्थित डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार पार्क में सुबह 10 बजे विधायक मानसिंह किनसरिया के मुख्य आतिथ्य में डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार पार्क का एनटेक ग्रुप के सौजन्य से करवाए गए सौंदर्यीकरण का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि दलगत राजनीति से उपर उठकर विकास कार्य करवाए जाएंगे। धन की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष रूचि बोहरा ने भी विधायक के साथ मिलकर विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया। डाइट प्राचार्य सुरेशचंद व्यास, रविंद्र कौशिक ने भी संबोधित किया। संचालन कन्हैयालाल काबरा ने किया। इस मौके पर प्रतिपक्ष नेता अनिता राठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, मीना व्यास, माधोप्रसाद व्यास, रमेशचंद बोहरा, बीजेपी शहर अध्यक्ष पंकज पुरोहित, राजेश गर्ग, रामनिवास दिवाकर, ओमप्रकाश सेन, शोभा माहेश्वरी, आशीष भटनागर, हेमंत गौड़, जितेंद्र वर्मा, सादिक हुसैन, तेजेंद्रसिंह, विक्रमसिंह, बाबूलाल बुगालिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...