- Hindi News
- अभिनव राजस्थान की कार्यशाला में सरकारी कामकाज पर उठाए सवाल
अभिनव राजस्थान की कार्यशाला में सरकारी कामकाज पर उठाए सवाल
अभिनवराजस्थान कार्यक्रम पर कार्यशाला रविवार को पंचायत समिति सभागार में हुई।इसमें स्थानीय मुद्दों पर लोगों ने जमकर चर्चा की तो वहीं प्रशासनिक ढिलाई पर भी रोष जताया गया। पेयजल, कॉलेज खोलने, रेल चालन की समस्याओं के साथ ही जागरूक होकर लोकतंत्र की स्थापना की सीख दी गई।
डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार जनता शासक है तथा कलेक्टर, एसडीएम, एमपी, एमएलए जनता के धन से वेतन पाते है इसलिए लोगों को जागरूक होकर उनसे हिसाब मांगना होगा तभी सही मायनों में लोकतंत्र की स्थापना हो सकेगी। गोरधन सिंह ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत सरकारी फाइलों का निरीक्षण करें तथा हर दस्तावेज की नकल प्राप्त करें। कार्यक्रम संयोजक विक्रमसिंह टापरवाड़ा ने औद्योगिक क्षेत्र में फेल रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाया। सरपंच गोपाल गुर्जर ने बताया कि जनता जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से ही परबतसर में उपखण्ड अधिकारी द्वारा एक भी पंचायत का पुनर्गठन किए बिना रिपोर्ट भेज दी। जसाराम बागड़ा, माधवप्रसाद व्यास, नवनील गौड़, अशोक चौहान, शिवदान ऊंटवाल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अरूण कुमार माथुर, मोहनसिंह श्यामपुरा, भंवरसिंह ढूंढिय़ा, रिद्वाराम सारण, अशोक कुमार पुरोहित, इकबाल मोहम्मद छींपा, गजानंद रूंथला समेत कई लोग मौजूद रहे।