योग शिविर आज से
परबतसर| भारतस्वाभिमान एवं पंतजलि योग सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को 7 दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ खारिया तालाब की पाल पर स्थित नृसिंह मंदिर में सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक आयोजित होगा। तहसील प्रभारी मदनमोहन सैनी ने बताया कि योग शिक्षकों द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर गंभीर रोगों से छ़ुटकारा तथा योगिक क्रियाएं सिखाई जाएगी।