पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेगाना. रावणमैदान में रविवार को सुबह 11 बजे से क्षत्रिय सेवा समिति एवं राजपूत समाज डेगाना की ओर से स्वर्गीय कल्याणसिंह कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह होंगे। अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत होंगे। विशिष्ट अतिथि जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत, विधायक परबतसर मानसिंह किनसरिया, लाडनूं विधायक मनोहर सिंह, मसूदा विधायक सुशील कंवर पलाड़ा, भाजपा नेता भंवरसिंह पलाड़ा, पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिंह ईडवा, वरिष्ठ भाजपा नेता लोकेंद्र सिंह कालवी सहित राजपूत समाज के सभी बड़े नेता शिरकत करेंगे।

डेगाना तहसील क्षेत्र की पिछले पांच वर्षों में स्नातक स्नातकोत्तर में 70 प्रतिशत से अधिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक में 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

साथ ही राज्य राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों, प्रशासनिक, न्यायिक, आईआईटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ रही राजपूत समाज की प्रतिभाओं को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

समाजने की बैठक

शनिवारशाम इस बारे में रावण मैदान पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षत्रिय सेवा समिति अध्यक्ष करणसिंह मृगानेणी, सरपंच डॉ. भंवरसिंह राठौड़, सरपंच अजीतसिंह चांदारूण, प्रवक्ता बहादुरसिंह सुदरी आदि ने टीमें बनाकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बैठक में पूर्व सरपंच गिरवरसिंह जालसू, छोटूसिंह झगड़वास, गिरवरसिंह सिरसूं, गजेन्द्रसिंह किरोदा, महेंद्रसिंह मांझी, बहादुरसिंह, युवराजसिंह मांझी, नवराजसिंह गिगांलिया, सायरसिंह लंगोड़, शिम्भुसिंह तिलानेस सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।