पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता सूचियों का प्रशिक्षण

मतदाता सूचियों का प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परबतसर. पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2015 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण हेतु परबतसर के प्रगणक पदाभिहित अधिकारियों को उपखंड कार्यालय में प्रशिक्षण दिया गया। एसडीएम राजेंद्र सिंह चांदावत ने बताया कि 14 दिसंबर तक वार्ड मतदान केंद्र पर निर्वाचक नामावलियों का पठन होगा। 14, 20 एवं 21 दिसंबर को विशेष अभियान चलेगा। पदाभिहित अधिकारियों को मतदान केंद्र पर नाम जुड़वाने, संशोधन एवं आक्षेप स्वीकार करने की जानकारी दी गई। नाम जुड़वाने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है। एसडीएम ने कहा कि पात्र आवेदक का नाम जुड़ने से रह नहीं जाए एवं अपात्र का नाम किसी भी स्थिति में जुड़ ने पाए। सभी को दक्ष प्रशिक्षक भंवरलाल हर्शवाल एवं कैलाशचंद्र सेन ने प्रशिक्षण दिया।