योजनाओं का जनता को लाभ दिलाएं
परबतसर। खण्डमुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को दाधीच वाटिका में विधायक मानसिंह किनसरिया की अध्यक्षता में एक दिवसीय आशा सहयोगिनियों एएनएम, एलएस, एलएचवी, आशा सुपरवाइजर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक मानसिंह किनसरिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा जनता को फायदा मिले। इसके लिए सभी जिम्मेदारी से अपने काम को अंजाम दें। उपखंड अधिकारी राजेंद्रसिंह चांदावत ने कहा कि टीकाकरण को आंदोलन के रूप में जिम्मेदारी के साथ करें। कार्यशाला को बीसीएमओ डॉ. डीपी जोशी, सीडीपीओ अंकित शुक्ला, जिला आशा समन्वयक सचिन भार्गव, बसंत पुरोहित, महेंद्र आचार्य, आशा सुपरवाइजऱ आदि ने भी संबोधित किया।