पदाधिकारियों ने ली शपथ
परबतसर | राजस्थानपेंशनर समाज उपशाखा परबतसर की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पेंशनर भवन में समारोह आयोजित कर शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष चतराराम काला, उपाध्यक्ष गोविंदलाल श्रीमाली, हीरालाल मेघवाल, शोभाराम संयुक्त सचिव, प्रचार मंत्री पूसानाथ योगी, संगठन मंत्री भंवरु खां, कोषाध्यक्ष रमाकांत व्यास, सह कोषाध्यक्ष पूनाराम प्रजापत एवं कार्यकारिणी सदस्य रामचंद्र मेघवाल, जस्साराम चौधरी, सूरजमल टांक, दुर्गाप्रसाद किलावत ने पद की शपथ ली तथा पेंशनरों का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।