- Hindi News
- निर्माण में सीमेंट की जगह क्रेशर की मिट्टी
निर्माण में सीमेंट की जगह क्रेशर की मिट्टी
परबतसर | क्षेत्रके बस्सी कई गांवों में गौरव पथ सड़क योजना के लिए 50 पचास लाख रुपए मंजूर किए गए लेकिन ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार सड़क निर्माण में सीमेंट की जगह क्रेशर की मिट्टी को काम में ले रहा है। इससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित होगी। ग्रामीणों की शिकायत पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके श्रीवास्तव से पूछा कि गौरव पथ सड़क निर्माण में कई गांवों में क्रेशर की रेत बुरादा काम में लिया जा रहा है? श्रीवास्तव ने कहा कि यह सही किया जा रहा है, सड़क निर्माण में क्रेशर की कंकरीट का बुरादा मिलाने से सड़क की गुणवत्ता बढ़ती है। कम नहीं होती। ग्रामीणों ने कलेक्टर को भेजे पत्र में कहा कि सड़कों के निर्माण कार्य की जांच से अगर कलेक्टर संतुष्ट हो जाएंगे तो जनता भी संतुष्य हो जाएगी।