दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल
परबतसर| मांडनरोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस के चालक लालाराम लेगा एवं ईएमटी लक्ष्मण जाजड़ा ने बताया कि सोहनलाल गौड़, अनिता एवं पायल गौड़ बडू से परबतसर रहे ढाढोता निवासी प्रेम नाई की बाइक से टकरा गए। जिससे दो बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सोहनलाल गौड़ एवं उसकी पुत्री अनिता एवं प्रेम को अजमेर के लिए रेफर कर दिया।