छात्रा के साथ गैंग रेप का मामला दर्ज
परबतसर| ग्रामबाजोली निवासी 9वीं की नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर ट्रेन में भोपाल ले जाने रास्ते में सफर के दौरान गैंग रेप करने का मामला चार युवकों के विरूद्व पीलवा थाने में दर्ज हुआ है। पीलवा थानाधिकारी दातारसिंह ने बताया कि बाजोली निवासी एक छात्रा ने रिपोर्ट दी कि उसके साथ पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को 4 फरवरी को बाजोली निवासी राकेश उसके साथी मनोहर दो अन्य युवकों ने बहला फुसला कर डेगाना बुला लिया तथा वहां से ट्रेन में बैठा कर भोपाल ले गए तथा रास्ते में चारों युवकों ने उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान सहेली की 9 वर्षीय छोटी बहन भी साथ थी। दोनों बहनों को भोपाल ले जाकर छोड़ दिया। पीड़िता ने दो महिलाओं की वहां मदद ली तथा घर पर फोन कर आप बीती बताई। परिजन पुलिस की मदद से उन्हें वापस लेकर आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।