- Hindi News
- परबतसर पंचायत समिति में कांग्रेस के शेरसिंह दिलढाणी बने निर्विरोध उपप्रधान
परबतसर पंचायत समिति में कांग्रेस के शेरसिंह दिलढाणी बने निर्विरोध उपप्रधान
पंचायतसमिति सभागार में रविवार को उप प्रधान के चुनावों के लिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राजेंद्रसिंह चांदावत के समक्ष एक मात्र उम्मीदवार कांग्रेस के शेरसिंह दिलढाणी ने नामांकन किया। दोपहर एक बजे शेरसिंह दिलढाणी को उपप्रधान घोषित कर पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लच्छाराम बडारड़ा, ओमप्रकाश जोशी, निवर्तमान प्रधान कानाराम सियाग, पूर्व विधायक मोहनलाल चौहान, नवनिर्वाचित प्रधान रतनीदेवी बडारड़ा, पंचायत समिति सदस्य अशोक चौहान, टीनू राठौड़,निशा बिजारणिया, मोतीराम केरापा, भंवराराम बिजारणिया, भंवरसिंह डूंढिया, लक्ष्मण बडारड़ा, मांगूराम बडारड़ा, शंकर मेघवाल, हड़मान माली आदि कई लोगों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित उपप्रधान शेरसिंह दिलढाणी का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
परबतसर| उपप्रधान िनर्वाचित होने के बाद समर्थकों के साथ खुशी जताते शेरसिंह